IPL 2024- हमने सोचा नहीं था कि इतने रन बनेंगे : अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराने के साथ जीत की हैट्रिक लगाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि उनकी टीम 270 पार का स्कोर बना देगी ।

Shreyas Iyer (Photo: X)

विशाखापत्तनम, तीन अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराने के साथ जीत की हैट्रिक लगाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि उनकी टीम 270 पार का स्कोर बना देगी ।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 272 रन बनाये और टूर्नामेंट के इतिहास के सर्वोच्च स्कोर की बराबरी से पांच रन से चूक गई ।

अय्यर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमें लगा था कि 210 . 220 रन बनेंगे लेकिन 270 तो सोने पे सुहागा था । रघुवंशी ने पहली ही गेंद से बेखौफ बल्लेबाजी की । गेंदबाजों का भी प्रदर्शन शानदार रहा । वैभव अरोरा ने रन गंवाने के बाद जिस तरह वापसी करके विकेट लिये, हमें उसी तरह का प्रदर्शन चाहिये ।’’

वहीं दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा ,‘‘ यह हमारे गेंदबाजों का दिन नहीं था । बल्लेबाजों ने प्रयास किया और प्रयास करते हुए आल आउट होना प्रयास नहीं करने से बेहतर था ।’’

कुछ रिव्यू चूकने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे स्क्रीन पर टाइमर नहीं दिख रहा था । शायद स्क्रीन में कोई दिक्कत थी लेकिन कुछ चीजों पर आपका नियंत्रण नहीं होता ।’’

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL 2026, KKR vs DC 70th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड