DC vs KKR TATA IPL 2025 Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड Live
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अक्षर के अनुसार पिच धीमी है, लेकिन सूखी नहीं दिखती. उन्होंने 190-200 रन की उम्मीद जताई
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 48वां मुकाबला 29 अप्रैल(मंगलवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं, वहीँ. अंजिक्या रहाणे की कोलकाता नाईट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक आईपीएल में 34 मुकाबले खेले हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दिल्ली ने सिर्फ 15 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता ने 18 मुकाबले जीते हैं. एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ. यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड Live
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अक्षर के अनुसार पिच धीमी है, लेकिन सूखी नहीं दिखती. उन्होंने 190-200 रन की उम्मीद जताई और कहा कि हम परिस्थितियों को समझकर विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे.
वहीं, कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है. अनुकुल रॉय को शामिल किया गया है. रहाणे ने कहा कि पिच को पढ़ना मुश्किल है, इसलिए उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर को मौका दिया. टीम को अगले सभी पांच मैच जीतने की जरूरत है और उनका लक्ष्य एक-एक मैच पर फोकस करना है. दोनों कप्तानों ने रणनीति को लेकर सतर्कता और तात्कालिक परिस्थितियों में ढलने की जरूरत पर ज़ोर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

