क्या गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ थी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि चीनी घुसपैठ के खिलाफ पूरा राष्ट्र सरकार के साथ खडा है लेकिन हमें सच का पता होना चाहिए.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि चीनी घुसपैठ के खिलाफ पूरा राष्ट्र सरकार के साथ खडा है लेकिन हमें सच का पता होना चाहिए. अखिलेश ने अंग्रेजी में किये गये टवीट में कहा कि चीनी घुसपैठ के खिलाफ देश सरकार के साथ खडा है लेकिन जिस घटना में हमारे सैनिक शहीद हुए, क्या वह घुसपैठ थी .... क्या गलवान घाटी भारतीय है या नहीं ?
उन्होंने कहा कि हमें स्पष्टीकरण नहीं चाहिए बल्कि सच का पता होना चाहिए.
इससे पहले उन्होंने हिन्दी में टवीट किया, ''प्रधानमंत्री जी के भारत-चीन एलएसी कथन से भ्रमित होकर जनता पूछ रही है कि यदि चीन हमारे इलाक़े में नहीं घुसा तो फिर हमारे सैनिक किन हालातों में शहीद हुए और क्या इस कथन से चीन को ‘क्लीन चिट‘ दी जा रही है.''
Tags
संबंधित खबरें
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Akhilesh Yadav On LPG Gas Cyclinder Shortage: एलपीजी संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, कहा-हकीकत छिपा नहीं सकती सरकार
Uttar Pradesh: CM सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस मुक्त हुई विधान परिषद, समाजवादी पार्टी ऐसा कार्य न करे कि विधानभवन मुक्त होना पड़े
Pratapgarh Pole Collapse: यूपी के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा लंबा पोल, सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौके पर मौत, CCTV में घटना कैद; VIDEO
\