संबलपुर (ओडिशा), चार मार्च ओडिशा के संबलपुर जिले में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में, कई मामलों में वांछित एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ ऐंथापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लामादुंगुरी के पास हीराकुंड हवाई पट्टी रोड के पास हुई।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम ने सुबह करीब पौने छह बजे कई मामलों में वांछित महेश कुमार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तभी मुठभेड़ हो गई।
अधिकारी ने बताया, "पुलिस टीम को देखकर महेश ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान महेश के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे बुर्ला स्थित 'वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च' में भर्ती कराया गया।"
उन्होंने बताया कि संबलपुर पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी।
अधिकारी ने बताया, "महेश की हालत अब खतरे से बाहर है। हमने उसके पास से सात एमएम की एक पिस्तौल और गोला-बारूद, 40,000 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।"
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबलपुर और आसपास के जिलों में लूट, डकैती और कई अन्य मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY