Wall collapsed in Vasant Vihar: मलबे से एक मजदूर का शव निकाला गया, दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार सुबह एक मजदूर का शव निकाला गया.अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 29 जून : दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार सुबह एक मजदूर का शव निकाला गया.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दो और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को दीवार गिरने की सूचना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी.
डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव के रूप में की गई है.उन्होंने बताया कि उसके शव को शनिवार को सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर निकाला गया. उन्होंने बताया कि यादव को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि अन्य श्रमिकों को बचाने के लिए अभियान जारी है. यह भी पढ़ें : Under Construction Wall Collapsed: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, आठ बच्चे दबे, तीन की मौत
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न नगर निकाय एजेंसी बचाव अभियान में शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है और पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

