Under Construction Wall Collapsed: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, आठ बच्चे दबे, तीन की मौत
ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी दुर्घटना हुई है.भीषण बारिश के चलते निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर गई.इसके नीचे आठ बच्चे दब गए.
ग्रेटर नोएडा, 29 जून : ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी दुर्घटना हुई है.भीषण बारिश के चलते निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर गई.इसके नीचे आठ बच्चे दब गए.इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई.बाकी बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.मौके पर राहत व बचाव टीमें मौजूद हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत खोदना गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई है.इस घटना में आयशा (16), आहद (4) , हुसैन (5), आदिल (8), अलफ़िजा (2), सोहना (12), वासील (11) और समीर (15 ) दब गए.मकान मालिक सगीर के मकान की दीवार गिरने से उनके ही परिवार और रिश्तेदारों के आठ बच्चे उसके नीचे दब गए.इसमें आहद, आदिल व अलफिजा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. यह भी पढ़ें : उप्र में लूटपाट का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया
पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और यह भी पता कर रही है कि कहीं और लोग तो दीवार के नीचे दबे नहीं हैं.गौरतलब है कि गुरुवार देर रात से ही एनसीआर में हो रही तेज बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं.कई जगह जल भराव के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

