क्रिकेट

Rohit Sharma Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, एक पारी में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के पास जीत वाले वनडे मुकाबलों में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी मौका है. इसके लिए उन्हें केवल 38 रन और बनाने होंगे. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भी उन्हें सिर्फ एक शतक की जरूरत है.

Rohit Sharma Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, एक पारी में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rohit Sharma Records vs West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. अगर 'हिटमैन' का बल्ला चला तो वह एक ही सीरीज में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. रोहित को 39 साल की उम्र में भारत के लिए वनडे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने से लेकर 12,000 वनडे रन पूरे करने तक कई बड़े मील के पत्थर छूने का मौका मिलेगा.

रोहित शर्मा को 39 साल की उम्र में भारत के लिए वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ एक शतक की जरूरत है. इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे उम्रदराज़ शतकवीर बनने से भी सिर्फ एक शतक दूर हैं.

छक्कों की बात करें तो रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के लिए 12 छक्कों की जरूरत है. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए उन्हें सिर्फ 6 छक्के और लगाने होंगे.

रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल 1982 चौके दर्ज हैं. ऐसे में 2000 अंतरराष्ट्रीय चौके पूरे करने के लिए उन्हें केवल 18 चौकों की दरकार है. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए उन्हें 185 रन बनाने होंगे.

इसके अलावा रोहित शर्मा बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने से महज 135 रन दूर हैं. वहीं, वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 105 रन की जरूरत है.

रोहित शर्मा के पास जीत वाले वनडे मुकाबलों में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी मौका है. इसके लिए उन्हें केवल 38 रन और बनाने होंगे. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भी उन्हें सिर्फ एक शतक की जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2026 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).