अगरतला, 17 नवंबर त्रिपुरा सरकार ने आईपीएस अधिकारी वी एस यादव को मंगलवार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।
राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
पुलिस महानिदेशक पद से 31 जनवरी को ए के शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के लगभग 10 महीने बाद
1987 बैच के आईपीएस अधिकारी यादव की इस पद पर नियुक्ति हुई है।
यह भी पढ़े | 4 महीने में भारत में पहली बार सबसे कम 29 हजार दैनिक मामले.
शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) राजीव सिंह कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में काम कर रहे थे।
यादव वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY