Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: पश्चिम बंगाल में नौ लोकसभा सीट पर अंतिम चरण के तहत मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए पश्चिम बंगाल में नौ सीट पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है. भारत के निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट पर मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा.

Credit- ANI

कोलकाता, 1 जून : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए पश्चिम बंगाल में नौ सीट पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है. भारत के निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट पर मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा.

इस चरण में कुल 1.63 करोड़ मतदाता है जिनमें 83.19 लाख पुरुष, 80.20 लाख महिलाएं और 538 ‘ट्रांसजेंडर’ हैं. इस चरण के लिए 17,470 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे 124 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 17 उम्मीदवार कोलकाता दक्षिण सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: सीएम योगी, अखिलेश, मायावती ने की वोट डालने की अपील

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, मौजूदा सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, सौगत रॉय और माला रॉय, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुजान चक्रवर्ती इस चरण में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं.

निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के लिए 33,000 से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के साथ ही केंद्रीय बलों की 967 टुकड़ियों को तैनात किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Yogi Adityanath On Assam Election: असम में कांग्रेस और AIUDF पर बरसे योगी आदित्यनाथ, ‘लव जिहाद और लैंड जिहाद’ रोकने का किया ऐलान

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड