देश की खबरें | वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने: राहुल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को कहा कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें ताकि उनकी पसंद की सरकार बन सके।
नयी दिल्ली, तीन नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को कहा कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें ताकि उनकी पसंद की सरकार बन सके।
उन्होंने राज्य में मंगलवार को प्रस्तावित दो जनसभाओं में उनकी ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का भी उल्लेख किया।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूं। बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।’’
उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘ आज बिहार के कुछ ज़िलों में मतदान का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने।’’
बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले 28 अक्टूबर को हुए प्रथम चरण के मतदान में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी लोगों ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया था।
आगामी सात नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)