ट्रंप प्रशासन की आलोचना पर वॉयस ऑफ अमेरिका ने दिया जवाब
व्हाइट हाउस ने दावा किया कि वीओए अक्सर अमेरिका के प्रतिकूल ही बोलते रहता है । यहां के नागरिकों की बात नहीं करता। पत्रकारों को तथ्यात्मक रिपोर्ट करनी चाहिए लेकिन वीओए ने इसकी बजाए बीजिंग के पक्ष में प्रचार किया है ।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने शुक्रवार को एक बयान में दावा किया कि वीओए ने वुहान में संक्रमण रोकने के लिए लगायी गयी पाबंदी के खत्म होने के उपलक्ष्य में एक वीडियो ट्वीट कर चीन के संदेशों को आगे बढाया और यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका में मृतकों की संख्या चीन से ज्यादा हो गयी है ।
व्हाइट हाउस ने दावा किया कि वीओए अक्सर अमेरिका के प्रतिकूल ही बोलते रहता है । यहां के नागरिकों की बात नहीं करता। पत्रकारों को तथ्यात्मक रिपोर्ट करनी चाहिए लेकिन वीओए ने इसकी बजाए बीजिंग के पक्ष में प्रचार किया है ।
कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में 18,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चीन में 3,000 लोगों की मौत हुई है ।
ट्रंप प्रशासन का जिक्र किए बगैर वीओए की निदेशक एमांडा बेनेट ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि प्रसारक ने उस खबर का भी प्रसारण किया था कि चीन ने शुरूआत में कोरोना वायरस के बारे में तथ्यों को छिपाने की कोशिश की थी।
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘वीओए चीन सरकार और सरकार के नियंत्रण वाली मीडिया से आने वाली सूचनाओं को अक्सर खारिज करता है । ’’
पत्रकारों के हितों की रक्षा करने वाली कमेटी (सीपीजे) ने भी ट्रंप प्रशासन के इस बयान की आलोचना की है और कहा है कि इससे दुनियाभर में वीओए का काम कमतर माना जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

