देश की खबरें | असम, बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए विराट, अनुष्का
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 जुलाई अदाकारा-निर्माता अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बाढ़ प्रभावित असम और बिहार के लोगों की सहायता करने का संकल्प जताया है।

एक बयान में अनुष्का और उनके पति विराट ने कहा कि वे राहत कार्य में शामिल तीन संगठनों - एक्शन ऐड इंडिया, रैपिड रेस्पांस और गूंज की मदद कर रहे हैं ।

यह भी पढ़े | India-China standoff: चीन की किसी भी आक्रमकता के लिए देश तैयार, LAC पर 35 हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात करेगा भारत.

दंपति ने कहा, ‘‘हमारा देश कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है, इसी बीच असम और बिहार के लोग बाढ की विभीषिका का भी सामना कर रहे हैं जिससे कई लोगों की जिंदगी और आजीविका प्रभावित हुई है।’’

सोशल मीडिया पर अपने-अपने अकाउंट पर पोस्ट बयान में दंपति ने कहा, ‘‘असम और बिहार के लोगों के लिए हमारी प्रार्थना जारी रहेगी। विराट और मैंने बाढ़ राहत और कल्याण के लिए विश्वसनीय काम कर रहे इन तीन संगठनों (एक्शन ऐड इंडिया, रैपिड रेस्पांस और गूंज)की मदद करने का फैसला किया है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के चलते मध्य प्रदेश में अब 31 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अनुष्का और विराट ने अपने प्रशंसकों से भी इन दोनों राज्यों में लोगों की मदद करने के लिए कहा है।

असम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 133 लोगों की मौत हुई है। भूस्खलन के कारण 26 लोगों की मौत हो गयी और बाढ़ जनित घटनाओं में 107 लोगों की जान गयी।

बिहार में भी बुधवार को बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गयी। राज्य में बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)