देश की खबरें | वायलिन वादक टीएन कृष्णन नहीं रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पद्म विभूषण से सम्मानित वायलिन वादक टीएन कृष्णन का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियों ने कृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, तीन नवंबर पद्म विभूषण से सम्मानित वायलिन वादक टीएन कृष्णन का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियों ने कृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया है।

उम्र संबंधी मसलों की वजह से कृष्णन का सोमवार को देहांत हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: सोलन के सलोगरा में NH5 पर आज तड़के बस पलटने से एक की मौत, 24 लोग घायल: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कृष्णन ने संगीत की अपनी यात्रा अपने पिता के संरक्षण में कम उम्र में ही शुरू कर दी थी और 11 साल की उम्र में पहली प्रस्तुति दी थी।

केरल में 1928 में जन्मे कृष्णन 1940 के दशक की शुरुआत में चेन्नई आ गए थे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दिग्गज एस श्रीनिवास अय्यर से शिक्षा प्राप्त की।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर उठाए सवाल तो शिवराज सिंह ने किया पलटवार, कहा-कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा एक बार फिर EVM पर फोड़ने को तैयार.

कृष्णन को पद्मविभूषण और संगीत कलानिधि समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने यहां म्यूजिक कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ म्यूजिक एडं फाइन आर्ट में शिक्षण का काम भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक "बड़ा शून्य" आ गया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, " जानेमाने वायलिन वादक श्री टीएन कृष्णन के निधन से संगीत की दुनिया में एक बड़ा शून्य आ गया है। उनके काम ने हमारी संस्कृति की भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को खूबसूरती से समझाया। वह युवा संगीतकारों के उत्कृष्ट मार्गदर्शक रहे।"

मोदी ने कहा, " उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि दिग्गज वायलिन वादक के निधन के बारे में सुनकर व्यथित हूं।

उन्होंने कहा, " उनका निधन संगीत की दुनिया खासकर कर्नाटक संगीत के लिए बड़ा नुकसान है। वह रागों के सार को पकड़ने के लिए जाने जाते थे और दशकों तक उन्होंने दर्शकों की आत्मा को रोमांचित कर देने वाले संगीत से मंत्रमुग्ध किया है। "

सरोद वादक अमजद अली खान ने कृष्णन को संगीत जगत का एक असाधारण रत्न बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, " यह जानकर बहुत दुख हुआ कि वायलिन वादक प्रोफेसर टीएन कृष्णन का निधन हो गया है। वह भारत के संगीत जगत के असाधारण रत्नों में शामिल थे, जिनके लिए संगीत जीवन का एक तरीका था। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं... और प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। "

गृह मंत्री शाह ने कहा कि कृष्णन ने अपने संगीत के जरिए कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि कर्नाटक संगीत में कृष्णन के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, " उनका निधन भारत के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है, विशेष रूप से दुनिया भर के सभी कर्नाटक संगीत प्रेमियों के लिए। "

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, संगीतकार टीएम कृष्ण और कई अन्य हस्तियों ने कृष्णन के निधन पर दुख व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\