एजेंसी न्यूज

अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में बेटे की गिरफ्तारी के बाद विनोद आर्य भाजपा से निष्कासित

उत्तराखंड के पौड़ी स्थित एक रिजॉर्ट की महिला रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में बेटे पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता विनोद आर्य को शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. पार्टी ने आरोपी के भाई अंकित को भी निष्कासित कर दिया है.

अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में बेटे की गिरफ्तारी के बाद विनोद आर्य भाजपा से निष्कासित
Ankita Bhandari (Photo Credits: ANIi )

देहरादून, 24 सितंबर : उत्तराखंड के पौड़ी स्थित एक रिजॉर्ट की महिला रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में बेटे पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता विनोद आर्य को शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. पार्टी ने आरोपी के भाई अंकित को भी निष्कासित कर दिया है. विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य पौड़ी के यमकेश्वर स्थित रिजॉर्ट का मालिक है और शुक्रवार को पुलिस ने उसे उसके दो सहयोगियों के साथ रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था.

रिसेप्शनिस्ट गत कुछ दिनों से लापता थी. पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने शनिवार के बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर विनोद आर्य और अंकित के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. विनोद आर्य, हरिद्वार से भाजपा नेता थे. यह भी पढ़ें : सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर को अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

वह उत्तराखंड माटी बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और तब उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था. पुलकित का भाई अंकित उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का उपाध्यक्ष है. गौरतलब है कि हत्या के मामले में पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.रिसेप्शनिस्ट का शव शनिवार सुबह एक नहर से मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).