एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अडाणी समूह ने कहा, विनोद अडाणी हैं प्रवर्तक समूह का हिस्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह ने कहा है कि उसके संस्थापक गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी प्रवर्तक समूह का हिस्सा हैं। अमेरिका शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर अपनी रिपोर्ट में उनका नाम प्रमुखता से लेने के बाद समूह ने अपनी स्थिति साफ की।

जरुरी जानकारी | अडाणी समूह ने कहा, विनोद अडाणी हैं प्रवर्तक समूह का हिस्सा

नयी दिल्ली, 16 मार्च अडाणी समूह ने कहा है कि उसके संस्थापक गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी प्रवर्तक समूह का हिस्सा हैं। अमेरिका शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर अपनी रिपोर्ट में उनका नाम प्रमुखता से लेने के बाद समूह ने अपनी स्थिति साफ की।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया, ‘‘हम यह बताना चाहते हैं कि गौतम अडाणी और राजेश अडाणी, अडाणी समूह की विभिन्न सूचीबद्ध संस्थाओं के व्यक्तिगत प्रवर्तक हैं और विनोद अडाणी व्यक्तिगत प्रवर्तकों के नजदीकी रिश्तेदार हैं।’’

इसमें आगे कहा गया कि इस तरह भारतीय नियमों के अनुसार, ‘‘विनोद अडाणी, अडाणी समूह के भीतर विभिन्न सूचीबद्ध संस्थाओं के ‘प्रवर्तक समूह’ का हिस्सा हैं।’’

हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह पर अपनी रिपोर्ट में 74 वर्षीय विनोद अडाणी की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ‘शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए हेरफेरी और लेखा धोखाधड़ी की।’

अडाणी समूह ने जनवरी में इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि विनोद अडाणी के पास अडाणी समूह की सूचीबद्ध संस्थाओं या उनकी सहायक कंपनियों में कोई प्रबंधकीय पद नहीं है और उनके दैनिक मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है।’’

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक विनोद अडाणी साइप्रस के नागरिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).