एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हाथी के हमले में ग्रामीण की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरबा जिले में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई है।

देश की खबरें | हाथी के हमले में ग्रामीण की मृत्यु
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा (छत्तीसगढ़), 14 दिसंबर कोरबा जिले में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई है।

जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कटघोरा वन मंडल के हरदेवा गांव में हाथी के हमले में बुधराम सिंह गोंड (65) की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | Facebook ने बिजनेस प्रॉस्पेक्ट्स और स्टाफ सिक्योरिटी की वजह से बजरंग दल के वीडियो पर नहीं की कार्रवाई- डब्ल्यूएसजे रिपोर्ट.

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि रविवार देर रात गोंड अपनी झोपड़ी में सो रहा था तभी अचानक हाथी ने हमला कर दिया और झोपड़ी तोड़ दी। उसे गोंड को सूंड़ से उठा कर जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग ने घटनास्थल के लिए टीम भेजी। टीम को वहां विरोध का सामना करना पड़ा, हालांकि, अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए।

यह भी पढ़े | Gmail, YouTube Down Globally: जीमेल, यूट्यूब हुआ डाउन, दुनियाभर में गूगल की सेवा को लेकर यूजर्स परेशान.

उन्होंने बताया कि हरदेवा गांव पसान वन परिक्षेत्र में है जहां फिलहाल 45 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों को वहां से खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि गोंड के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी गई है। शेष 5.75 लाख रुपए सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).