कानपुर (उप्र), 20 जुलाई कानपुर के निकट पुलिस मुठभेड़ में मारे गये कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि अत्यधिक खून बहने की वजह उसकी मौत हुई है।
विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक हुई। इसमें पुष्टि की गयी है कि कुख्यात अपराधी को तीन गोलियां लगी थीं और तीनों ही गोलियां उसके शरीर के आर—पार हो गयी थीं।
यह भी पढ़े | बीजेपी ने सांसद सीआर पाटिल को गुजरात का नया अध्यक्ष बनाया: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
विकास के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की टीम ने किया था और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग करायी गयी।
शव का पोस्टमार्टम डा. ए के अवस्थी, डा. एस के मिश्रा और डा. वी चतुर्वेदी के पैनल ने किया।
यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निकाली जमकर भड़ास, निकम्मा-नाकारा तक कह डाला.
एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विकास के शरीर में कुल दस जख्म पाये गये। छह जख्म गोलियों के शरीर से आर-पार होने के हैं जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में हैं जो गोली लगने के बाद विकास के गिरने से हुए।
उन्होंने बताया कि पहली गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी जबकि बाकी दो गोलियां उसके बांये सीने पर लगी हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि विकास की मौत अत्यधिक खून बहने के कारण हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में जख्म के साथ हल्की सूजन पायी गयी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हालांकि यह बात सामने नहीं आयी है कि गोली पास से चलायी गयी है या दूर से या फिर कितनी दूर से चलायी गयी है।
पुलिस की टीम दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि को विकास दुबे के यहां दबिश डालने गयी थी। पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया और इस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये थे।
पुलिस टीम पर हमले के बाद विकास और उसके साथी घटनास्थल से भाग गये। बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में विकास मारा गया।
एसटीएफ का कहना है कि जिस वाहन से विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से लाया जा रहा था, भारी बारिश के चलते वह कानपुर शहर के बाहरी हिस्से में पलट गया। उन्होंने बताया कि विकास ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया।
सं अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY