एजेंसी न्यूज

Noida: आठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार तड़के अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

Noida: आठवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
suicide (Photo Credit : maxpixel)

नोएडा (उप्र),3 अगस्त : नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार तड़के अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें : राम गोपाल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर पूर्व सपा सहयोगियों ने उठाया सवाल

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि छात्रा कल से स्कूल से लौटने के बाद से कुछ तनाव में थी. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).