खेल की खबरें | इंग्लैंड में शीर्ष स्तरीय फुटबॉल में मैदान पर लौटे दर्शक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फुटबॉलप्रेमियों ने मैदान पर लौटने के लिये 271 दिन का इंतजार किया । आर्सनल ने यह मैच 4 . 1 से जीता जिसमें अलेक्जेंड्रे लाकाजेटे ने पहला गोल दागा ।

फुटबॉलप्रेमियों ने मैदान पर लौटने के लिये 271 दिन का इंतजार किया । आर्सनल ने यह मैच 4 . 1 से जीता जिसमें अलेक्जेंड्रे लाकाजेटे ने पहला गोल दागा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ दर्शकों का होना सुखद था । इससे हमें अच्छे प्रदर्शन में मदद मिली ।’’

यह भी पढ़े | How To Watch India vs Australia 1st T20 2020 Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को आप SonyLIV and Sony SIX पर ऐसे देख सकते हैं लाइव.

इंग्लैंड में 11 मार्च के बाद शीर्ष स्तरीय फुटबॉल में पहली बार दर्शकों को मैदान में प्रवेश की अनुमति दी गई । अमीरात स्टेडियम के भीतर दो हजार दर्शक जमा थे ।

यूरोपीय देशों में ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक मौते हुई हैं ।आर्सनल के मैच के एक दिन पहले ही 414 लोगों ने वायरस संक्रमण से दम तोड़ा । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच हालांकि दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला यह पहला देश है ।

यह भी पढ़े | IND vs AUS: टी20 मुकाबले से हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली, केएल राहुल संग शेयर की सेल्फी, मस्ती के मूड में दिखे खिलाड़ी.

प्रशंसकों से मास्क पहनने, हाथ मिलाने या गले लगने के बचने का अनुरोध किया गया ।

फिलहाल घरेलू टीम के प्रशंसकों को ही मैदान में आने की अनुमति है । प्रीमियर लीग में आर्सनल के खिलाफ मैच में टोटेनहम के समर्थक ही आ सकेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\