एजेंसी न्यूज

विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने की सगाई

अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोमवार को फैशन डिजाइनर महतानी से सगाई करने की घोषणा की.

विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने की सगाई
विद्युत् जामवाल और नंदिता महतानी (Image Credit: Instagram)

मुंबई, 13 सितंबर: अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidhyut Jamwal) ने सोमवार को फैशन डिजाइनर महतानी से सगाई करने की घोषणा की.‘कमांडो’ फिल्म से मशहूर हुए अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर महतानी के साथ तस्वीरें साझा कर सगाई की जानकारी दी. यह भी पढ़े: अक्षय कुमार के बाद अब Into The Wild With Bear Grylls में नजर आएंगे अजय देवगन, शूटिंग के लिए हुए रवाना

इस पोस्ट के अनुसार दोनों ने एक सितंबर को सगाई की.अभिनेता ने दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से एक में दोनों चट्टान पर चढ़ते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरे में यह प्रेमी जोड़ा ताज महल के सामने खड़ा है. अभिनेता (40) ने लिखा, ‘‘ कमांडो के तरीके से सगाई की.  01/09/2021. ’’

महतानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन्हीं तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘उन्हें और ज्यादा इंतजार नहीं करा सकती थी. मैंने 01/09/2021 को हां कर दिया. ’’जामवाल ‘सनक’ और ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’ में नजर आने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).