अक्षय कुमार के बाद अब Into The Wild With Bear Grylls में नजर आएंगे अजय देवगन, शूटिंग के लिए हुए रवाना
अभिनेता अजय देवगन जल्द ही एडवेंचरर और सर्वाइवलिस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ लोकप्रिय एडवेंचर शो 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' में नजर आएंगे.
मुंबई, 12 सितम्बर: अभिनेता अजय देवगन जल्द ही एडवेंचरर और सर्वाइवलिस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ लोकप्रिय एडवेंचर शो 'इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' में नजर आएंगे. यह भी पढ़े: मैं अब ‘गो गोवा गॉन’ का हिस्सा नहीं हूं : सैफ अली खान
डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो में इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार और रजनीकांत आ चुके हैं. 2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 'मैन वर्सेज वाइल्ड' शो में ग्रिल्स के साथ दिखाई दिए थे. चैनल के मुताबिक इस एपिसोड की शूटिंग मालदीव में होगी और अजय रविवार को शूटिंग के लिए निकल चुके हैं.
यह शो तकनीक या मानव आवास के आराम के बिना जंगल में रहने के लिए आवश्यक उत्तरजीविता कौशल पर केंद्रित है. हालांकि एपिसोड की रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इसका प्रीमियर पहले डिस्कवरी प्लस ऐप पर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

