मैं अब ‘गो गोवा गॉन’ का हिस्सा नहीं हूं : सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि अब वह ‘‘गो गोवा गॉन’’ श्रंखला की अगली किसी फिल्म से निर्माता के रूप में नहीं जुड़े हैं.
मुंबई, 12 सितंबर : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि अब वह ‘‘गो गोवा गॉन’’ श्रंखला की अगली किसी फिल्म से निर्माता के रूप में नहीं जुड़े हैं.
जॉम्बी विषय पर 2013 में आयी हास्य फिल्म में अभिनय करने वाले खान ने दिनेश विजान और सुनील लुल्ला की इरोज इंटरनेशनल के साथ इस फिल्म का निर्माण किया था. फिल्म में खान ने रूस के जॉम्बी शिकारी बोरिस का किरदार निभाया था. यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan का OTT पर नहीं रहना FOMO के हाल में होने का संकेत: करण जौहर
इस फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर खान (51) ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मुझे ‘गो गोवा गॉन 2’ के बारे में नहीं मालूम. मेरा अब इससे कोई वास्ता नहीं है. मैंने सभी अधिकार बेच दिए हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

