खेल की खबरें | विदित, हंपी की हार से मंगोलिया ने भारत को 3-3 से ड्रा पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में शनिवार को छठे दौर में मंगोलिया ने 3-3 की ड्रा पर रोक दिया जिससे पूल ए की तालिका में चीन शीर्ष पर पहुंच गया।

चेन्नई, 22 अगस्त भारत को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में शनिवार को छठे दौर में मंगोलिया ने 3-3 की ड्रा पर रोक दिया जिससे पूल ए की तालिका में चीन शीर्ष पर पहुंच गया।

भारतीय टीम चौथे और पांचवें दौर में क्रमश: इंडोनेशिया (4.5-1.5) और वियतनाम (4-2) पर जीत दर्ज करने के बाद कम रैंकिंग वाली मंगोलिया की चुनौती से पार नहीं पा सकी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: KXIP ने नए कप्तान केएल राहुल का वीडियो शेयर कर पूछा, तूहड्डा की हाल है पंजाबियों?.

मंगोलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान विदित संतोष गुजराती और विश्व चैम्पियन कोनेरु हंपी को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। इन दोनों के अलावा इस दौर में आर वैशाली भी अपना मुकाबला हार गयी, जिससे भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

चीन को भी मंगोलिया से कड़ी टक्कर मिली लेकिन वह 3.5-2.5 के अंतर से मुकाबले को जीतने में कामयाब रहा। चीन की टीम ने इसके बाद जॉर्जिया और जर्मनी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: शिखर धवन मैदान में उतरने के लिए बेकरार, इस तरह होटल में बिता रहे हैं दिन, देखें वीडियो.

चीन 12 अंक के साथ तालिका में भारत को हटाकर शीर्ष पर पहुंच गया। भारत 11 अंक के साथ दूसरे जबकि जर्मनी नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथ आनंद को इंडोनेशिया के सुस्नातो मेगरांतो ने चौथे दौर में ड्रा पर रोका।

आनंद को पांचवे दौर में परम मघसूदलो से हार का सामना करना पड़ा लेकिन पी हरिकृष्ण, डी हरिका और वंतिका अग्रवाल की जीत के साथ हंपी और निहाल सरिन के ड्रा मुकाबले से भारत इसे 4-2 से अपने नाम करने में सफल रहा।

भारत को 2419 की औसत रेटिंग से चैम्पियनशिप में सातवीं वरीयता मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\