देश की खबरें | किसान से रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चकबंदी लेखपाल द्वारा कथित तौर पर एक किसान से रिश्‍वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा है कि इस मामले की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बदायूं, नौ अक्‍टूबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चकबंदी लेखपाल द्वारा कथित तौर पर एक किसान से रिश्‍वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा है कि इस मामले की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामला बदायूं जिले के बिसौली तहसील के आसफपुर का है।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on PM Modi: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा-भाजपा राज में देश कई संकटों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खुद के प्रचार में व्यस्त हैं.

आरोप है कि यहां के रहने वाले किसान गोपी चंद शर्मा से चकबंदी लेखपाल जमीन की नपत करने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

गोपी चंद शर्मा ने 20 हजार रुपये की रिश्वत चकबंदी लेखपाल को दे भी दी थी। इसके बाद भी लेखपाल ने उनसे 500 रुपये और देने की बात कही। इसी दौरान किसान ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर, ऑफ-लाइन कक्षाओं में 35,982 केन्द्रों में 7.48 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिल रही शिक्षा.

पीड़ित शर्मा का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।

इस मामले पर बदायूँ के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है, जिसमें एक लेखपाल किसान से रुपये की मांग करता नजर आ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\