राजस्थान के दौसा में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के घर में पीड़िता के रिश्तेदारों ने आग लगा दी
राजस्थान के दौसा जिले में दुष्कर्म और हत्या के एक आरोपी के घर में पीड़िता के रिश्तेदारों ने आग लगा दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जिस समय आग लगाई उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन आगजनी में शामिल लोगों में से कुछ झुलस गए.
जयपुर, 3 मई : राजस्थान के दौसा जिले में दुष्कर्म और हत्या के एक आरोपी के घर में पीड़िता के रिश्तेदारों ने आग लगा दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जिस समय आग लगाई उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन आगजनी में शामिल लोगों में से कुछ झुलस गए.
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी और उसका शव 28 अप्रैल को बरामद किया गया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीडिता के रिश्तेदारों का एक समूह आरोपी के घर पहुंचा और वहां आग लगा दी जिससे मकान आंशिक रूप से जल गया. यह भी पढ़ें : VIDEO: स्कूल में बवाल! आगरा में प्रिंसिपल और महिला टीचर के जमकर हुई मारपीट, हाथापाई का वीडियो वायरल
मानपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीणा ने बताया कि घटना में शामिल सात से आठ लोग झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि आक्रोशित लोगों ने एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. मीणा ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

