VIDEO: स्कूल में बवाल! आगरा में प्रिंसिपल और महिला टीचर के जमकर हुई मारपीट, हाथापाई का वीडियो वायरल
महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे स्कूल प्रशासन की किरकिरी हो रही है.
- Read in
- English
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक माध्यमिक विद्यालय में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि शिक्षिका के देर से स्कूल आने पर प्रिंसिपल ने उन्हें टोका, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे स्कूल प्रशासन की किरकिरी हो रही है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसा रही हैं. वहां मौजूद अन्य शिक्षक और कर्मचारी उन्हें रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन दोनों आपा खो बैठी थीं. इस घटना ने स्कूल के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है और अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है.
#Watch: यूपी के आगरा जिले के एक माध्यमिक स्कूल में महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच मारपीट हो गई। प्रिंसिपल ने शिक्षिका को स्कूल में देरी से आने पर टोक दिया था, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया… pic.twitter.com/gFxUQz9m4U
— Hindustan (@Live_Hindustan) May 3, 2024
फिलहाल, इस मामले में स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि शिक्षिका किस कारण से देर से स्कूल पहुंची थीं. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

