देश की खबरें | उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जयंती पर सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं हिन्दुत्व विचारक वीर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सावरकर ने दूसरों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिये प्रेरित किया ।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं हिन्दुत्व विचारक वीर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सावरकर ने दूसरों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिये प्रेरित किया ।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं साहसी वीर सावरकर को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। हम उन्हें उनकी बहादुरी और दूसरों को स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने की प्रेरणा देने तथा सामाजिक सुधारों पर जोर देने के लिए याद रखेंगे। ’’nयह भी पढ़े | कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में मणिपुर में 11 नए मामले दर्ज : 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ मई 2018 के 'मन की बात’ कार्यक्रम का एक क्लिप भी जारी किया जिसमें उन्होंने सावरकर का उल्लेख किया था।

मोदी ने कहा था कि यह दुख की बात है कि हम लंबे समय तक 1857 की घटनाओं को केवल विद्रोह या सिपाही विद्रोह कहते रहे। वास्तव में उस घटना को कम करके आंका गया। उन्होंने कहा था कि वीर सावरकर पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ हुए भारतीय वीरों के संघर्ष को देश की आजादी की पहली लड़ाई कहने की हिम्मत की ।nयह भी पढ़े | Monsoon 2020: मानसून में नहीं होगी देरी, 1 जून से केरल में सक्रिय होने की मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी.

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह महान राष्ट्रभक्त, स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, समाज सुधारक, लेखक, कवि वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर स्वातंत्र्य वीर के अनुकरणीय कृतित्व और व्यक्तित्व को विनम्र नमन करते हैं।

नायडू ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘वीर सावरकर ने दलित और दुर्बल वर्गों के भाई-बहनों के लिए एक न्यायपूर्ण समावेशी संवेदनशील समाज की स्थापना हेतु सामाजिक रूढ़ियों का विरोध किया। उन्होंने मंदिरों में दलितों के प्रवेश के लिए लंबा संघर्ष किया ... छुआछूत के विरुद्ध एक सशक्त आंदोलन चलाया।’’

उन्होंने कहा कि वह अपेक्षा करते हैं कि देश के युवा, स्वातंत्र्य वीर सावरकर के जीवन और कृतित्व का गंभीर अध्ययन करेंगे और राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनसे प्रेरणा लेंगे। समाज से कुरीतियों को दूर करेंगे तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वीर सावरकर ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अनेक यातनायें सहीं और देश के लिए इतने कष्ट सहने वाला विश्व में सावरकर जैसा शायद ही कोई हो।

शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि सावरकर ने अस्पृश्यता के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी और मंदिरों में दलित समाज के प्रवेश के लिए संघर्ष किया। ऐसे महान राष्ट्रभक्त के चरणों में कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता के प्रबल पक्षधर वीर सावरकर का महामंत्र था एक राष्ट्र-एक संस्कृति भाव। देश की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष व राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर सावरकर भारत माता के ऐसे सपूत थे, जिन्होंने अदभुत जीवट और राष्ट्रप्रेम का परिचय देते हुए इस देश को आज़ाद कराने में बड़ी भूमिका निभाई।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘सावरकर ने एक भारत और मज़बूत भारत की कल्पना की, जिसे साकार करने का संकल्प हर भारतीय के मन में है। सावरकर जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी, महान क्रान्तिकारी, चिन्तक, लेखक,ओजस्वी वक्ता तथा दूरदर्शी राजनेता ‘वीर' विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

गौरतलब है कि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 1883 में आज ही के दिन हुआ था ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड