देश की खबरें | उप राष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के मंगलवार को निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें समाज सेवा के अथक प्रयासों के लिए सदा याद किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के मंगलवार को निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें समाज सेवा के अथक प्रयासों के लिए सदा याद किया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी टंडन के निधन पर शोक जताया।

यह भी पढ़े | 21 July History: प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति.

टंडन (85) का लखनऊ के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नायडू ने उन्हें ऐसा ‘‘जन नेता’’ बताया, जिन्होंने निचले तबके के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए।

यह भी पढ़े | राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में आत्महत्या की कोशिश की : 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘ उन्हें एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता, महान विचारक, सक्षम प्रशासक और एक प्रतिष्ठित सांसद के रूप में याद किया जाएगा।’’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री लालजी टंडन को समाज की सेवा के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में उनकी एक अहम भूमिका थी।’’

मोदी ने कहा कि टंडन ने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई और जन कल्याण को हमेशा महत्व दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे।

मोदी ने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनके करीबी संबंध थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। इस शोकाकुल घड़ी में श्री टंडन के परिवार और शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति ।’’

उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित किया और एक जनसेवक के रूप में भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। टंडन जी का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।’’

उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन विस्तार में टंडन की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। शाह ने कहा "उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक जनसेवक के रूप में श्री लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\