देश की खबरें | विहिप के होशंगाबाद जिला गौरक्षा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

होशंगाबाद (मध्य प्रदेश), 27 जून होशंगाबाद जिले के पिपरिया में आपसी रंजिश के चलते विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के होशंगाबाद जिला गौरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा (35) की करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर लाठी एवं धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

पिपरिया पुलिस थाना प्रभारी सतीश अंधवान ने शनिवार को बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात को करीब सात बजे उस वक्त हुई, जब विश्वकर्मा अपने दो साथियों के साथ कार से होशंगाबाद से पिपरिया लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | Locust Attack: गुरुग्राम से पलवल की तरफ बढ़ रहा टिड्डी दल, दिल्ली पर भी बोल सकता है धावा.

उन्होंने कहा कि इसी दौरान पिपरिया में घात लगाये बैठै 10 लोगों ने विश्वकर्मा पर पहले धारदार हथियारों एवं लाठियों से हमला किया और बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

अंधवान ने बताया कि विश्वकर्मा को दो गोलियां लगीं। एक उनके हाथ पर लगी, जबकि दूसरी उनके दूसरे हाथ पर लगने के बाद छाती में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर के हानले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 दर्ज- नुकसान की सूचना नहीं.

उन्होंने कहा कि इस घटना में विश्वकर्मा के साथ कार में जा रहे उनके दो साथियों को भी चोटें आई हैं।

अंधवान ने बताया कि वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।

उन्होंने कहा कि इस मामले में 10 नामजद लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)