‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश एवं गौरवान्वित हूं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुहिम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को रिकॉर्ड भागीदारी करते देखा जा रहा है.
नयी दिल्ली, 14 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुहिम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को रिकॉर्ड भागीदारी करते देखा जा रहा है.
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से अत्यंत खुश और गौरवान्वित हूं. हम जीवन के हर क्षेत्र के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देख रहे हैं.’’ यह भी पढ़ें :कुतुब मीनार से लेकर चारमीनार तक ‘तिरंगा’ के रंगों से रोशन नजर आए एएसआई के स्मारक
उन्होंने कहा कि यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का बेहतरीन तरीका है. प्रधानमंत्री ने लोगों से राष्ट्रीय तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

