देश की खबरें | जयपुर पहुंच रहे हैं वेणुगोपाल, विधायकों से करेंगे मुलाकात
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त राजस्थान में सियासी संकट के खत्म होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल बुधवार रात जयपुर पहुंच रहे हैं और वह बृहस्पतिवार को पार्टी के विधायकों के साथ मुलाकात करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 14 अगस्त से आरंभ हो रहे विधानसभा सत्र से पहले वेणुगोपाल विधायकों से बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़े | Union Minister Shripad Y Naik Tests Positive For COVID-19: मोदी सरकार में एक और मंत्री श्रीपद वाई नाइक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकरी.

माना जा रहा है कि सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों की वापसी से नाराज बताए जा रहे अशोक गहलोत समर्थक कई विधायकों से भी वह बातचीत करेंगे।

इस बीच, कांग्रेस व उसके समर्थक विधायक बुधवार दोपहर को जैसलमेर से जयपुर पहुंच गए।

यह भी पढ़े | केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस व उसके समर्थक विधायक कई दिन से जैसलमेर के एक होटल में रुके हुए थे। वे एक विमान से बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचे।

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के अनुसार, विधायक जयपुर के उसी होटल में रहेंगे जहां वे पहले रुके थे। वहीं पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)