देश की खबरें | वेंजरामूडू हत्याकांड: अपराध स्थल के भयावह विवरण से चौंकाने वाली क्रूरता का पता चला

तिरुवनंपुरम, 25 फरवरी केरल में वेंजरामूडु सामूहिक हत्याकांड में मंगलवार को चौंकाने वाले विवरण सामने आए। पुलिस जब तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई वारदात के स्थल पर पहुंची तो उसे मृतकों के चेहरे कुचले हुए मिले तथा उन पर हथौड़े से वार किए जाने के निशान थे।

यह भयानक अपराध तीन स्थानों-वेंजारामूडु, चुल्लालम और पैंगोडे में हुए। 23 वर्षीय अफान ने सोमवार को थाने जाकर अपने भाई, दादी, चाचा, चाची और प्रेमिका की हत्या करने का जुर्म कबूल किया।

कोल्लम के एक कॉलेज में स्नातकोत्तर की छात्रा और कथित तौर पर अफान की प्रेमिका फरजाना का शव एक कुर्सी पर बैठी हुई अवस्था में मिला तथा फर्श पर खून फैला हुआ था।

अपराध स्थल से प्राप्त दृश्यों के अनुसार, उसके माथे पर गहरी चोट थी, जो कथित तौर पर हथौड़े के भारी प्रहार के कारण लगी थी, और संभवतः उस एक ही वार से उसकी मौत हो गई होगी।

ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने हथौड़े से उस पर कई बार प्रहार किया था, जिससे उसका चेहरा विकृत हो गया।

कुर्सी के पास रखी एक मेज पर अफान की एक खूबसूरत तस्वीर देखी जा सकती है जिस पर खून की कई बूंदें थीं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने जो देखा वह केरल में हाल के वर्षों में हुए सबसे क्रूर अपराधों में से एक है।

पुलिस ने बताया कि अफान का अपने छोटे भाई अफसान (13) के साथ हमेशा बहुत करीबी रिश्ता था, लेकिन अफान ने कथित तौर पर हथौड़े से उसके सिर पर कई बार प्रहार किया, जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

अफान के चाचा लतीफ पर सबसे क्रूर हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, अफान ने लतीफ के सिर पर कथित तौर पर हथौड़े से 20 से ज़्यादा बार वार किया, जिससे उसका सिर पूरी तरह विकृत हो गया। लतीफ का शव ड्राइंग रूम में एक कुर्सी पर मिला।

पुलिस ने बताया कि लतीफ की पत्नी सजीता अफान के लिए रसोई में चाय बना रही थी, उस पर भी कथित तौर पर पीछे से हथौड़े से कई वार किए गए। उसका शव रसोई के पास पड़ा मिला।

एक पड़ोसी ने हत्या स्थल के भयावह दृश्य को याद करते हुए ‘पीटीआई-’ को बताया, “मृतकों की पहचान करना मुश्किल था क्योंकि वे सभी खून से लथपथ थे। जब हमने लतीफ को उठाया, तो किसी की उंगलियां उसकी खोपड़ी के पीछे एक बड़े छेद से उसके सिर के अंदर चली गईं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)