(तस्वीरों के साथ)
जम्मू, 24 मई जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को सुबह बिजली परियोजना के कर्मियों को ले जा रहे एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतकों में झारखंड के दो कर्मचारी शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा दच्चन इलाके में डांगदुरु बिजली परियोजना स्थल के पास सुबह 8 बजकर 35 मिनट के आसपास हुआ।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पर शोक व्यक्त किया है।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और घायलों के इलाज का खर्च उठाने की मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी परियोजना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव के मुताबिक, यह हादसा क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुआ।
किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील अहमद पोसवाल ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY