नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने वालों को वरुण गांधी ने लगाई फटकार
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने वालों की आलोचना की. वरुण ने कहा कि ऐसे लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं.
नयी दिल्ली, 2 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने वालों की आलोचना की. वरुण ने कहा कि ऐसे लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं.
वरुण ने ट्वीट किया, “भारत हमेशा से एक आध्यात्मिक शक्ति रहा है लेकिन यह महात्मा थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिकता को आकार दिया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री मार्गदर्शक बने रहेंगे: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
जो लोग गोडसे जिंदाबाद कह रहे हैं वे राष्ट्र को शर्मसार कर रहे हैं.” महात्मा गांधी की जयंती पर ट्विटर पर “नाथूराम गोडसे जिंदाबाद” के ट्रेंड होने से आहत लोकसभा सदस्य वरुण ने यह टिप्पणी की.
Tags
संबंधित खबरें
Puducherry Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Assam Assembly Election 2026: बीजेपी ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव
Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की; नितिन नबीन और राहुल सिन्हा को मिला टिकट
बीजेपी का मिशन बंगाल: 1 मार्च को अमित शाह दिखाएंगे ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी, चुनावी शंखनाद की तैयारी
\