देश की खबरें | वंदे भारत: विभिन्न देशों से 19,604 यात्री मुम्बई लाये गये

मुम्बई, 24 जून केंद्र के ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत विभिन्न देशों से 125 उड़ानों के माध्यम से 19,604 यात्री मुम्बई लाये गये हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को जारी एक बयान में यह आंकड़ा दिया।

यह भी पढ़े | शरद पवार को बीजेपी विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पदलकर ने महाराष्ट्र के लिए बताया कोरोना वायरस : 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के अनुसार इसके अलावा एक जुलाई तक 45 से अधिक और उड़ानों के मुम्बई पहुंचने की संभावना है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ अन्य देशों में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाये गये वंदे भारत कार्यक्रम के तहत अबतक 19,604 यात्री मुम्बई लौटे हैं। अबतक 125 उड़ानें यात्रियों को लेकर आयी हैं जो महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों के निवासी हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना का प्रकोप: दिल्ली में 10 दिनों में बनेगा 1 हजार बेड वाला कोविड-19 हॉस्पिटल, बैंक्वेट हॉल बनेंगे कोरोना केयर सेंटर.

जिनदेशों से इन यात्रियों को लाया गया है उनमें कुछ देश ब्रिटेन, सिंगापुर, जापान, फिलीपिन, अमेरिका, बांग्लादेश, मलेशिया, कुवैत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका , इंडोनेशिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, म्यामांर, तंजानिया, स्पेन, आयरलैंड, कतर, कजाखस्तान,मॉरीशस और ब्राजील हैं।

इस कार्यक्रम के तहत थाईलैंड, केन्या, इटली, हांगकांग, वियतनाम, स्वीडन, मावली, वेस्टइंडीज, नार्वे, काहिरा, यूक्रेन, रूस, मेडागास्कर, नाईजीरिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड,सऊदीअरब, कनाडा और पूर्वी अफ्रीका से भी भारतीय वापस लाये गये हैं।

केंद्र ने कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियो के चलते विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए सात मई को वंदे भारत मिशन शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)