खेल की खबरें | यूवेंटस ने इंटर मिलान को हराया, अटलांटा ने चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई किया

अटलांटा ने जिनोआ को 4-3 से हराकर दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम का शीर्ष चार में जगह बनाना भी तय हो गया है।

इंटर के खिलाफ यूवेंटस की ओर से युआन कुआड्रेडो ने दो गोल दागे जबकि अन्य गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया।

इंटर की ओर से रोमेलू लुकाकु ने गोल दागा जबकि जॉर्जियो चीलिनी ने आत्मघाती गोल किया।

इस जीत से यूवेंटस की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अपना अंतिम मुकाबला अगले सप्ताहांत बोलोग्ना के खिलाफ खेलना है।

नेपोली की टीम यूवेंटस से दो अंक पीछे है लेकिन उसे दो मैच खेलने हैं।

दिन के अन्य मैचों में रोमा ने लाजियो को 2-0 से हराया जबकि स्पेजिया केलसियो ने टोरिनो को 4-1 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)