एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: चमोली के नंदप्रयाग में भारी बारिश, राजमार्ग का मलबा दुकानों, होटलों में भरा

उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश होने के बाद एक राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण से उत्पन्न मलबा कई दुकानों और होटलों में घुस गया, जिससे उनके अंदर रखा सामान खराब हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Uttarakhand: चमोली के नंदप्रयाग में भारी बारिश, राजमार्ग का मलबा दुकानों, होटलों में भरा
Credit-(X ,ANI )

गोपेश्वर (उत्तराखंड), 11 अप्रैल : उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश होने के बाद एक राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण से उत्पन्न मलबा कई दुकानों और होटलों में घुस गया, जिससे उनके अंदर रखा सामान खराब हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 12 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, पटना में भी छाए बादल

उन्होंने बताया कि राजमार्ग का मलबा होटलों, छह दुकानों, किराने की एक दुकान और आभूषण की एक दुकान में भर गया. अधिकारियों ने बताया कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई और न ही मकानों को कोई नुकसान हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).