देश की खबरें | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षाबंधन अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि दिये देने की रविवार को घोषणा की। इससे लगभग 50 हजार आंगनबाङ़ी और आशा कार्यकर्ता लाभान्वित होंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, दो अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षाबंधन अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि दिये देने की रविवार को घोषणा की। इससे लगभग 50 हजार आंगनबाङ़ी और आशा कार्यकर्ता लाभान्वित होंगी।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रावत के निर्देश पर पहले भी आंगनबाङी और आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि दी गई थी। रक्षाबंधन के अवसर पर की गयी यह घोषणा उसके अतिरिक्त है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में आज COVID-19 के 146 नए मामले सामने आए : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रावत ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस महामारी के कारण हम रक्षाबंधन के अवसर पर इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे में भी हमारी हजारों आगनबाड़ी और आशा बहनें अग्रिम मोर्चे पर रह कर कोविड-19 के खिलाफ सतर्क करने का काम कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी उन सभी बहनों के लिए बहुत ही शुभकामनाएं हैं । वे सब स्वंय भी स्वस्थ रहें, तभी वे औरों के स्वास्थ्य का ख्याल रख सकती हैं ।'’

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ महिलाओं की सुविधा के लिये रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई है।’’

उन्होंने सभी लोगों से आवश्यक एहतियात बरतते हुए रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की अपील की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\