शर्मनाक! यूपी के बिजनौर में नशे में धुत भतीजे ने चाची से रेप की कोशिश की, असफल होने पर की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी चाची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया और असफल रहने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
UP Shocker: बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी चाची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया और असफल रहने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने बताया कि शुक्रवार को थाना नगीना देहात के गांव सत्तारवाला में 62 वर्षीय हाजरा का शव उसके घर के आंगन में मिला. उन्होंने बताया कि हाजरा घर में अकेली रहती थी और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार सुबह हाजरा के पड़ोसी और उसके सगे भतीजे वाजिद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरे और खून लगी शर्ट बरामद की. एएसपी ने बताया कि वाजिद ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि नशा करने के कारण छह—सात माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी. यह भी पढ़े: बिहार: 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ नाबालिग लड़के ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूछताछ के हवाले से उन्होंने बताया कि घटना वाली रात अपनी नशे के कारण चाची को लेकर वाजिद की नीयत खराब हो गयी, मगर जैसे ही वह हाजरा के आंगन में उतरा वह जाग गयी। इसके बाद बदनामी के डर से उसने हाजरा की छुरे से हमला करके हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

