देश की खबरें | गरीब कल्याण रोजगार योजना पर अमल में उत्तर प्रदेश अव्वल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश ने गरीब कल्याण योजना और सामुदायिक शौचालय अभियान समेत कई मुहिम के सात पुरस्कार जीते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश ने गरीब कल्याण योजना और सामुदायिक शौचालय अभियान समेत कई मुहिम के सात पुरस्कार जीते हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित सामुदायिक शौचालय अभियान पुरस्कारों में से सात अवार्ड जीते हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: JAP प्रमुख पप्पू यादव का सीएम पर बड़ा हमला, कहा-अगर अगर नीतीश की हैसियत होती तो अकेले चुनाव लड़ कर दिखाते.

प्रवक्ता ने बताया कि समग्रता में उत्तर प्रदेश अव्वल है और सम्बन्धित विभाग के अपर मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव या प्रबन्ध निदेशक को यह पुरस्कार दिया जाएगा। प्रयागराज, हरदोई और फतेहपुर जिले क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं और जिले के पुरस्कार वहां के जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी ग्रहण करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह गंदगी मुक्त भारत अभियान में भी समग्रता में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आगामी दो अक्टूबर को वर्चुअल माध्यम से होगा।

केन्द्र सरकार ने श्रमिकों और कामगारों पर कोविड—19 के प्रभाव से निपटने के लिये गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू किया था। यह योजना गत 20 जून को 50 हजार करोड़ रुपये से शुरू की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू