देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: बलिया में पति ने पत्नि से बहस के बाद आत्महत्या की

बलिया, चार अप्रैल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नि से बहस के बाद कथित रुप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राज कुमार गुप्ता के रुप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, राज कुमार ने बृहस्पतिवार शाम को बलिया शहर के बेदूआ इलाके में अपने घर की दूसरी मंजिल पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला की राज कुमार का बृहस्पतिवार को अपनी पत्नि से झगङा हुआ था, जिसके बाद उसने आत्महत्या की।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)