देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। 62 वर्षीय कमल रानी कोविड-19 से पीड़ित थीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, दो अगस्त उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। 62 वर्षीय कमल रानी कोविड-19 से पीड़ित थीं।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से किसी मंत्री के निधन का यह पहला मामला है। कमल रानी कानपुर की घाटमपुर सीट से विधायक थीं। पूर्व में वह दो बार सांसद भी रह चुकी थीं।

यह भी पढ़े | लोकतंत्र को तब नुकसान पहुंचता है जब सरकर गलत तरीके से नेताओं को हिरासत में लेती हैं- कांग्रेस नेता राहुल गांधी: 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तकनीकी शिक्षा मंत्री गत 18 जुलाई को आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में स्थानांतरित किया गया था।

इस बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री कमल रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, देश में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी रेट 65.44 फीसदी हुई.

योगी ने अपने संदेश में कहा है कि कमल रानी बहुत अनुभवी और सक्षम नेता थीं। उन्होंने अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था। वह एक समर्पित जनप्रतिनिधि थीं, जिन्होंने हमेशा समाज के दबे-कुचले वर्गों के कल्याण के लिए काम किया।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मंत्री के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने रविवार की अपनी अयोध्या यात्रा स्थगित कर दी है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

तीन मई, 1958 को जन्मी कमल रानी 21 अगस्त 2019 को प्रदेश मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के दौरान मंत्री बनी थीं। वह योगी मंत्रिमंडल की दूसरी महिला सदस्य थीं। इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी कैबिनेट मंत्री थीं लेकिन लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

इस बीच, एक सरकारी बयान के मुताबिक मंत्री के निधन के शोक में राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

सलीम अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\