एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दबाव की परिस्थितियों में खेलने के अभ्यस्त हैं : अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सुपर ओवर तक खिंचे उतार चढ़ाव वाले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि उनकी टीम ऐसी परिस्थितियों में दबाव में नहीं आती है और इस तरह के मैचों की अभ्यस्त है।

खेल की खबरें | दबाव की परिस्थितियों में खेलने के अभ्यस्त हैं : अय्यर

दुबई, 20 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सुपर ओवर तक खिंचे उतार चढ़ाव वाले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि उनकी टीम ऐसी परिस्थितियों में दबाव में नहीं आती है और इस तरह के मैचों की अभ्यस्त है।

अय्यर ने कहा, ‘‘मैच में इस तरह के उतार चढ़ाव देखना मुश्किल था लेकिन हमारी टीम इसकी अभ्यस्त है। यहां तक कि पिछले सत्र में भी हमने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया था। ’’

यह भी पढ़े | DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा.

दिल्ली कैपिटल्स की जीत के नायक मार्कस स्टोइनिस और कैगिसो रबाडा रहे। रबाडा ने सुपर ओवर में केवल दो रन दिये और दो विकेट लिये। अय्यर ने साथ ही कहा कि टीम को कैच लेने का अभ्यास करना होगा।

अय्यर ने कहा, ‘‘रबाडा मैच विजेता खिलाड़ी और जिस तरह से स्टोइनिस ने बल्लेबाजी की उससे मैच का पासा ही पलट गया। रोशनी आंखों पर पड़ने के कारण कैच लेना मुश्किल था लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। हमें इस विभाग में सुधार करना होगा।’’

यह भी पढ़े | DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को दी मात.

दिल्ली ने मैन ऑफ द मैच स्टोइनिस के अर्धशतक की मदद से आठ विकेट पर 157 रन बनाये। इसके बाद स्टोइनिस ने रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने पर गेंदबाजी का जिम्मा भी अच्छी तरह संभाला और आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लिये और मैच टाई कराकर सुपर ओवर तक खींचा।

अश्विन केवल एक ओवर कर पाये जिसमें उन्होंने दो विकेट लिये। इसके बाद वह चोटिल होकर मैदान छोड़कर बाहर चले गये लेकिन अय्यर ने संकेत दिये कि वह अगले मैच में खेल सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन ने कहा कि वह अगले मैच तक फिट हो जाएगा लेकिन आखिर में फैसला फिजियो को करना है। अक्षर पटेल ने उनके चोटिल होने के बाद बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की।’’

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल की जमकर प्रशंसा की लेकिन साथ ही कहा कि उनकी टीम ने कुछ गलतियां की।

राहुल ने कहा, ‘‘यह हमारा पहला मैच था और हमने इससे काफी कुछ सीखा। उसने (मयंक) अविश्वसनीय पारी खेली और मैच को इतना करीब ले गया। वह टेस्ट मैचों में अच्छा कर रहा है और मैच को इतना करीब लाने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम जो भी रहा कप्तान होने के नाते मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। हम अपनी रणनीति पर कायम रह लेकिन हमने कुछ गलतियां भी की। जब स्कोर पांच विकेट पर 55 रन था तब भी हम सकारात्मक बने रहे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).