जरुरी जानकारी | हुवावेई को 5जी नेटवर्क से अलग रखने के ब्रिटेन के फैसले का अमेरिका ने किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने ब्रिटेन के हुवावेई पर भविष्य में 5जी नेटवर्क में शामिल होने पर रोक लगाने की योजना का मंगलवार को स्वागत किया। ब्रिटेन ने 2027 तक देश के 5जी नेटवर्क को हुवावेई मुक्त बनाने की घोषणा की है।

वाशिंगटन, 15 जुलाई अमेरिका ने ब्रिटेन के हुवावेई पर भविष्य में 5जी नेटवर्क में शामिल होने पर रोक लगाने की योजना का मंगलवार को स्वागत किया। ब्रिटेन ने 2027 तक देश के 5जी नेटवर्क को हुवावेई मुक्त बनाने की घोषणा की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दुनिया के देशों को इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन में से किसी एक को चुनना होगा।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, ‘‘इस फैसले के साथ ब्रिटेन भी उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर ऊंचे जोखिम और विश्वास की कमी वाली इकाइयों पर रोक लगाई है।’’

अमेरिका ने कहा कि वह एक सुरक्षित और गतिशील 5जी नेटवर्क के लिये ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करता रहेगा। यह समूचे अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिये महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

व्हाइट हाउस में रोज गार्डन प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई देशों को इस बारे में विश्वास में लिया है कि वह हुवावेई का इस्तेमाल नहीं करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\