विदेश की खबरें | अमेरिका के केनोशा में जैकब ब्लेक को गोली मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन

पुलिस के एक अधिकारी ने एक सप्ताह पहले जैकब ब्लेक नामक अश्वेत व्यक्ति को पीठ में गोली मार दी थी जिससे वह अपंग हो गया था।

प्रदर्शनकारी केनोशा स्थित अदालत परिसर की ओर बढ़ते हुए ‘‘सात गोली, सात दिन’’ का नारा भी लगा रहे थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: इजरायल में सामने आए COVID-19 के एक हजार 465 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों में आकड़ा 113,465.

गौरतलब है कि ब्लेक को सात दिन पहले सात गोलियां मारी गई थीं।

प्रदर्शनकारियों में शामिल ब्लेक के पिता ब्लेक सीनियर ने व्यवस्था को पुलिस की बर्बरता और नस्लीय भेदभाव को बढ़ावा देने वाला बताया तथा बदलाव का आह्वान किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Worldwide Updates: दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 24 करोड़ के पार, अब तक 840,000 से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके पुत्र को दर्द निवारक दवाइयां दी गई हैं लेकिन अब वह होश में है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत दर्द में है।’’

चक्रवात से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए शनिवार को टेक्सास पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वह केनोशा जाएंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘संभव है।’’

उन्होंने हालांकि इस संबंध में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)