विदेश की खबरें | अमेरिकी न्यायाधीश ने कहा- जनजातीय लोगों के लिये कोष पर शीघ्रता से फैसला सुनाया जाएगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्लैगस्टाफ (अमेरिका), 13 जून (एपी) राष्ट्रीय राजधानी में एक संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को कहा कि वह उस मामले में शीघ्रता से फैसला देने के लिये काम करेंगे जो इस बात पर केंद्रित है कि जनजातीय लोगों के लिये अलग रखे गए कोरोना वायरस राहत कोष के लिये कौन पात्र है।
फ्लैगस्टाफ (अमेरिका), 13 जून (एपी) राष्ट्रीय राजधानी में एक संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को कहा कि वह उस मामले में शीघ्रता से फैसला देने के लिये काम करेंगे जो इस बात पर केंद्रित है कि जनजातीय लोगों के लिये अलग रखे गए कोरोना वायरस राहत कोष के लिये कौन पात्र है।
अमेरिकी जिला न्यायाधीश अमित मेहता ने इस मामले में तीन घंटे तक जिरह सुनी। उन्होंने इस मामले को चुनौतीपूर्ण बताया।
उन्हें यह तय करना है कि क्या राज्य में विशिष्ट स्थान रखने वाले अलास्का नेटिव निगम को आठ अरब अमेरिकी डॉलर की राहत प्राप्त हो सकती है जिसकी मंजूरी संसद ने मार्च में दी थी।
न्यूमरस नेटिव अमेरिकन जनजाति ने अमेरिकी वित्त विभाग के खिलाफ मुकदमा किया है। इस विभाग के पास रुपये देने की जिम्मेदारी थी और उसने इन्हें देने से इनकार किया था।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.
पात्रता के सवाल पर मेहता ने पहले जनजातीय सरकारों को सीमित वितरण का फैसला सुनाया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)