एजेंसी न्यूज

अमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की COVID-19 सहायता दी: व्हाइट हाउस

अमेरिका ने अभी तक भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता मुहैया कराई है. व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे देशों को आठ करोड़ टीकों का वितरण करने के बारे में वह जल्द ही फैसला लेगा.

अमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की COVID-19 सहायता दी: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 20 मई: अमेरिका ने अभी तक भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता मुहैया कराई है. व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे देशों को आठ करोड़ टीकों का वितरण करने के बारे में वह जल्द ही फैसला लेगा. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में व्हाइट हाउस विदेश प्रेस समूह के सदस्यों से कहा, ‘‘अभी तक अमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता पहुंचाई है जिनमें अमेरिका की संघीय और राज्य सरकारों, अमेरिकी कंपनियों तथा संगठनों और नागरिकों द्वारा दिया गया योगदान शामिल है.’’

उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन अब उन अन्य दक्षिण एशियाई देशों को सहायता देने पर काम कर रहा है जो कोविड-19 महामारी से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने हवाई मार्ग से सात खेप भेजी हैं जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सामान, ऑक्सीजन और एन95 मास्क, रैपिड जांच किट और दवाएं शामिल हैं.’’साकी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कोविड-19 की आठ करोड़ खुराकों की बात करते हैं तो इसमें छह करोड़ एस्ट्राजेनेका और दो करोड़ मान्यता प्राप्त तीन अन्य टीके हैं. अभी अंतर-एजेंसी प्रक्रिया के जरिए काम चल रहा है.’’

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | कोविड-19 के खिलाफ जंग में अमेरिका भारत को दे रहा है अभूतपूर्व सहयोग

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोग जिस स्थिति से गुजरे, वह निश्चित तौर पर हमारे दिमाग में हैं लेकिन दुनिया में और भी कई देश तथा क्षेत्र हैं जो इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं तथा उन्हें भी मदद की जरूरत है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम इस पर और काम कर सकेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2021 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).