एजेंसी न्यूज

America: ईरानी पेट्रोलियम एवं पेट्रोकेमिकल्स के कारोबार के लिए भारत से अटलांटिक नौवहन पर प्रतिबंध

भारत स्थित अटलांटिक नेविगेशन ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड पर ईरानी पेट्रोलियम एवं पेट्रोकेमिकल्स के व्यापार के आरोप में बृहस्पतिवार को अमेरिकी प्रतिबंध लगा दिए गए.

America: ईरानी पेट्रोलियम एवं पेट्रोकेमिकल्स के कारोबार के लिए भारत से अटलांटिक नौवहन पर प्रतिबंध
Atlantic shipping (img : tw)

वाशिंगटन, 20 दिसंबर : भारत स्थित अटलांटिक नेविगेशन ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड पर ईरानी पेट्रोलियम एवं पेट्रोकेमिकल्स के व्यापार के आरोप में बृहस्पतिवार को अमेरिकी प्रतिबंध लगा दिए गए. वित्त मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका ने बृहस्पतिवार को ईरानी पेट्रोलियम एवं पेट्रोकेमिकल्स के कारोबार में शामिल चार संस्थाओं और तीन जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिए, जिनसे ईरानी शासन के लिए अरबों डॉलर का राजस्व मिलता है.

आतंकवाद और वित्तीय खुफिया मामलों के कार्यवाहक उप मंत्री ब्रैडली टी. स्मिथ ने कहा, ‘‘ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के विकास, अपने हथियार प्रणालियों के प्रसार और अपने सहयोगियों को समर्थन देने के लिए जहाजों, कंपनियों और सुविधा प्रदान करने वाली संस्थाओं के संदिग्ध नेटवर्क पर निर्भर है.’’ इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने भी ईरानी पेट्रोलियम व्यापार में शामिल चार संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाए और छह जहाजों को प्रतिबंधित संपत्ति के रूप में सूचीबद्ध किया. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के लिए खतरा: व्हाइट हाउस

मंत्रालय ने कहा कि ईरान का तेल निर्यात कई अधिकार क्षेत्रों में अवैध नौवहन की सुविधा प्रदान करने वाले एक नेटवर्क से संचालित होता है, जो भ्रम और धोखे से एशिया में खरीदारों को बेचने के लिए ईरानी तेल लेते और उसका परिवहन करते हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अटलांटिक नेविगेशन ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड भारत स्थित एक कंपनी है जो वीगोर जहाज के आईएसएम प्रबंधक के रूप में ईरानी पेट्रोलियम के परिवहन में शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).