राजदूत लिन ट्रेसी ने कहा कि उन्होंने मास्को की लेफोर्तोवो जेल में इवान गेर्शकोविच से मुलाकात की । ट्रेसी के अनुसार, "उनका स्वास्थ्य अच्छा है और उनका मनोबल मजबूत है।"
उन्होंने ट्विटर पर कहा, “ दो हफ्ते से ज्यादा वक्त पहले उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लेने के बाद पहली बार हमें उनसे मिलने की अनुमति प्रदान की गई है। हम उन्हें तत्काल रिहा करने की अपनी मांग दोहराते हैं।”
व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका जेल में बंद पत्रकार के लिए "नियमित" राजनयिक पहुंच चाहता है।
अमेरिकी सरकार और अखबार, दोनों ने इस बात से इनकार किया है कि गेर्शकोविच जासूसी में शामिल थे।
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने येकातेरिनबर्ग शहर से गेर्शकोविच को 29 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह शीत युद्ध के बाद रूस में जासूसी के आरोप में हिरासत में लिए गए पहले अमेरिकी पत्रकार हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY