विदेश की खबरें | अमेरिकी हवाई हमले में पूर्वी सीरिया में मिलिशिया के कब्जे वाले क्षेत्रों को बनाया गया निशाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीरिया की सरकारी मीडिया और ईरान ने दीर एज़-जोर को निशाना बनाने वाले हमलों की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है।
सीरिया की सरकारी मीडिया और ईरान ने दीर एज़-जोर को निशाना बनाने वाले हमलों की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है।
अमेरिकी सेना के मध्य कमान के अनुसार, हमले लक्षित थे, जिसका मकसद जोखिम तथा जानमाल के नुकसान को कम करना था। हालांकि, अमेरिकी सेना ने निशाना बनाए गए क्षेत्रों की पहचान नहीं की और न ही हमलों से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी दी।
अमेरिकी सेना ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश पर ये हवाई हमले किए गए।
मध्य कमान के प्रवक्ता कर्नल जो बुकिनो ने एक बयान में कहा, ‘‘आज के हमले अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा के लिए जरूरी थे।’’
कर्नल बुकिनो ने बताया कि यह हमला 15 अगस्त को अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर किए गए हमले के जवाब में किया गया।
गौरतलब है कि 15 अगस्त को हुए हमले में ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा कथित तौर पर भेजे गए ड्रोन ने अमेरिकी बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अल-तंफ सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था।
दीर एज़-जोर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत है, जिसकी सीमा इराक से लगती है। यहां तेल के कई स्रोत हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

